बहुजन समाज की सच्चाई
हिन्दू देवी देवताओं का घर में , घरवाली सत्कार करे ।
पति मंच पर बाबा साहब ओर गौतम का प्रचार करे ॥
घर वाली नित पूजा करती, माखन चोर कन्हैया की ।
वृत रखे और करे आरती काली और संतोषी मैया की ।
एक ना माने सैंया कि हिन्दुओं के सब त्यौहार करे ॥ ..........
पति देव जाते संसद पर , भीम पर फूल चढ़ाने को ।
पत्नि जाति नगर कोट गुणगाँव जात लगाने को ।
नही मानती समझाने से , पति संग तकरार करे ॥ ...........
देवी देव अवतार ईश्वर, पति पाखंड बताता ।
घर में लग रही सबकी फोटो , उन्हे उतार ना पाता ।
पत्नि से वह घबराता कहीं तुझको ही घर से ना बाहर करे ॥ ......
भंते को ना बुलवाता , घरवाली का डर भारी ।
पाखंडी साधु फकीर खाय जा दक्षिणा देता है न्यारी ।
पोथी पत्रा बिना पुजारी घर में संस्कार करे ॥ ........
मंच पे देता लंबे भाषण, बाबा भीम के गुण गांवे ।
बौद्ध धम्म के बिना देश में शोषित इज्जत ना पावे ।
औरों को उपदेश सुनावै, अपने घर में ना सुधार करे ॥ ........
मंच बाबा का अनुयायी, बौद्ध धम्म का ज्ञाता है ।
दफ्तर में गांधी का चेला , वहां हरिजन बन जाता है ।
"प्रेमी" को समझाता है, खुद दोरंगा व्यवहार करे ।

पति मंच पर बाबा साहब और गौतम का प्रचार करे ॥

Comments
Post a Comment