Posts

Showing posts from May, 2018

जीवन कला

*यूं ही न अपने मिजाज* *को चिड़चिड़ा कीजिये,* *अगर कोई बात छोटी करे* *तो आप दिल बड़ा कीजिये...* *एक जैसी ही दिखती थी माचिस की वो तीलियाँ,* *कुछ ने "दीए" जलाये और कुछ ने "घर",* _*मिली हैं रूहें तो, रस्मों की बंदिशें क्या है,*_ _*यह जिस्म तो ख़ाक हो जाना है फिर रंजिशें क्या हैं,*_ *है छोटी सी ज़िन्दगी तकरारें किस लिए,* *रहो एक दूसरे के दिलों में यह दीवारें किस लिए,* _*खुशी के फूल उन्हीं के दिलों में खिलते हैं,*_ _*जो इंसान  की तरह इंसानों  से मिलते हैं,*_🌹🌹

My Photo

Image

IAS and education

योग्यता मेरी जुती। लेखक  प्रो.डॉ. रामनाथ  पूर्व कुलपति                              लार्ड लिनलिथगो ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर 500 पोस्ट ग्रेजुएट के बराबर हैं तो बाबासाहब अम्बेडकर ने अंग्रेजों से कहा था कि आप देश को खाली कर दे हम अखंड भारत चला लेंगे। अखंड भारत मैं हिंदूराष्ट्र नहीं बनता जो आज बना हुआ है, ब्रिटिश प्रधानमंत्री तो गांधी एन्ड कंपनी को " तुम्हारा दिमाग तो ठीक" जैसे शब्द इस्तेमाल करते थे।       भारत बांग्लादेश व पाकिस्तान के अलावा दुनिया के किसी देश की शिक्षा व्यवस्था में तृतीय श्रेणी नही होती।  सवर्णों की अयोग्यता के कारण भारत में तृतीय श्रेणी का जन्म हुआ।                            सन 1856 मैं मद्रास मेडिकल कालेज व अन्य कालेजो में इंटरमीडिएट परीक्षा मैं सारे छात्र फेल हो गए। उस समय न्यूनतम 40% पास मार्कस थे। यह भी उल्लेखनीय है कि उस समय एक भी sc st छात्र को पढ़ने नहीं दिया जाता था। सवर्ण अभिभावकों ने अंग...

खुद भी विचार करें

एक सहेली ने दूसरी सहेली से पूछा:- बच्चा पैदा होने की खुशी में तुम्हारे पति ने तुम्हें क्या तोहफा दिया ? सहेली ने कहा - कुछ भी नहीं! उसने सवाल करते हुए पूछा कि क्या ये अच्छी बात है ? क्या उस की नज़र में तुम्हारी कोई कीमत नहीं ? लफ्ज़ों का ये ज़हरीला बम गिरा कर वह सहेली दूसरी सहेली को अपनी फिक्र में छोड़कर चलती बनी।। थोड़ी देर बाद शाम के वक्त उसका पति घर आया और पत्नी का मुंह लटका हुआ पाया।। फिर दोनों में झगड़ा हुआ।। एक दूसरे को लानतें भेजी।। मारपीट हुई, और आखिर पति पत्नी में तलाक हो गया।। जानते हैं प्रॉब्लम की शुरुआत कहां से हुई ? उस फिजूल जुमले से जो उसका हालचाल जानने आई सहेली ने कहा था।। रवि ने अपने जिगरी दोस्त पवन से पूछा:- तुम कहां काम करते हो? पवन- फला दुकान में।। रवि- कितनी तनख्वाह देता है मालिक? पवन-18 हजार।। रवि-18000 रुपये बस, तुम्हारी जिंदगी कैसे कटती है इतने पैसों में ? पवन- (गहरी सांस खींचते हुए)- बस यार क्या बताऊं।। मीटिंग खत्म हुई, कुछ दिनों के बाद पवन अब अपने काम से बेरूखा हो गया।। और तनख्वाह बढ़ाने की डिमांड कर दी।। जिसे मालिक ने रद्द कर दिया।। पवन ...

बुद्ध महिमा

घबराये जब मन अनमोल, ह्रदय हो उठे डामाडोल, तब मानव तू मुख से बोल, बुद्धं सरणं गच्छामि l धम्मं सरणं गच्छामि l संघं सरणं गच्छामि l जब अशांति का राग उठे, लाल लहू का भाग उठे, हिंसा की वो आग उठे, मानव में पशु जाग उठे, ऊपर से मुस्काते घन, भीतर जहर रहे तू घोल, तब मानव तू मुख से बोल, बुद्धं सरणं गच्छामि l धम्मं सरणं गच्छामि l संघं सरणं गच्छामि l जब दुनिया से प्यार उठे, नफरत की दीवार उठे, माँ की ममता पर जिस दिन, बेटे की तलवार उठे, धरती की काया कांपे, अम्बर जगमग उठे डोल, तब मानव तू मुख से बोल, बुद्धं सरणं गच्छामि l धम्मं सरणं गच्छामि l संघं सरणं गच्छामि l दूर किया जिसने जन-जन के, व्याकुल मन का अंधियारा, जिसकी एक किरण को छूकर, चमक उठा ये जग सारा, दीप सत्य का सदा जले, दया,अहिंसा सदा पले, सुख शांति की छाया में, जन-गण-मन का प्रेम पले, भारत के भगवान् बुद्ध का, गूंजे घर-घर मंत्र अमोल, हे मानव, नित मुख से बोल, बुद्धं सरणं गच्छामि l धम्मं सरणं गच्छामि l संघं सरणं गच्छामि l

अंधविश्वास से बचें

*बच्चों को अन्धविश्वासी ना बनाये*        हमारे यहां पढ़ने वाले छात्रों को किताबों में पढ़ने के लिए जो मिलता है उस का उल्टा उन्हे अपने परिवार वाले, धर्मग्रंथो और धार्मिक गुरुओ से मिलता है ।इसी का नतीजा होता है कि एक पढ़ा लिखा इंसान भी एक बेवकूफ जैसा बरताव करता है । *सोनू कक्षा 7 वीं* का छात्र है। उस के गाँव मे यज्ञ हो रहा था । यज्ञ मे आए धर्मगुरु ने अपने प्रवचन मे बता रहे थे कि गंगा शिवजी जटाओ से निकलती है और भगीरथ उन्हे स्वर्ग से धरती पर लाये थे । प्रवचन खत्म होते ही सोनू ने पूछा महात्मा जी "मैंने तो किताब मे पढ़ा है कि गंगा हिमालय के गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है | इस पर महात्माओ ने कहा-अभी तुम बच्चे हो धर्म की बाते नहीं समझ पाओगे ।पास मे बैठे दूसरे लोगो ने भी उससे कहा की जब तुम बड़े हो जाओगे तो तुम्हें अपने आप इन सब बातो की जानकारी हो जाएगी |  दूसरे दिन सोनू ने अपनी क्लास मे टीचर से पूछा " सर आप जो पढाते है उस का उल्टा महात्मा जी बताते है" टीचर ने कहा कि जब तुम बड़े हो जाओगे तब समझोगे | आज सोनू बड़ा हो गया है फिर भी इन बातो को समझने मे उसे मुश्किल हो रही ह...

बाबा साहब का संदेश

डा. अम्बेडकर का संदेश (साभार BBC)       *किसी भी व्यक्ति के शिक्षा का स्तर इससे नहीं मापा जा सकता कि उसने कितनी डिग्रियां प्राप्त की हैं। किसी भी व्यक्ति के शिक्षा का स्तर इससे भी पता नहीं चलता कि उसने कितनी किताबें पढ़ी हैं। किसी भी व्यक्ति के शिक्षा का स्तर इससे पता चलता है कि उसने कितनी स्वतंत्र सोच विकसित की है। व्यक्ति चाहे कितनी भी डिग्रियां प्राप्त कर ले, अगर वह अपनी सोच को विकसित नहीं कर पाया तो इसका कोई मतलब नही है कि वो कितना पढ़ा है।* 👉अगर आपने स्कूल में पढ़ा, रावण के दस सिर थे और आपने मान लिया तो आपकी शिक्षा का कोई मतलब नहीं है। आपकी शिक्षा का मतलब तब है, जब आपने उस पर सवाल उठा दिया कि ऐसा कैसे संभव है? 👉आपकी शिक्षा का पता तब चलता है, जब आपके यहाँ किसी बच्चे ने जन्म लिया और आप उसका नाम रखवाने के लिए ब्राह्मण के पास चल दिए। इससे पता चलता है कि आपने सिर्फ किताबें पढ़ी हैं लेकिन शिक्षित नहीं हुए। 👉आपकी शिक्षा का पता तब चलता है, जब आप मृतक को स्वर्ग का टिकट दिलाने के यज्ञ और हवन करवाते हैं। स्वतंत्र सोच का विकास करना ही शिक्षा है। 👉👉ये शिक्षा नहीं ...

प्रतिमा बाबा साहेब

*बाबा साहेब की उपरोक्त प्रतिमा बनवाने के लिए आप सोनू भाई से संपर्क करें* *सोनू भाई प्रतिमा को आपके एड्रैस पर पहुँचवा भी देगे, किराया आपको देना होगा* *प्रतिमा कीमत मात्र 25000₹, प्रतिमा की हाईट लगभग 7 फुट* *सोनू भिवानी 9466756228, 946656180* *आज ही आपके गाँव/कस्बा/शहर में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण करवाने का ऐलान कीजिये, प्रतिमा हम भिजवाते है*

अनुसूचित जाति व तथागत बुद्ध

 *पढ़िये अनुसूचित जाति हैं इसीलिये हिंदु नहीं है*     * अनुसूचित_जाति" का अर्थ?     * जाति का मतलब तो हमको पता है। परन्तु ये_*अनुसूचित* का क्या मतलब है?     * पढ़िए...     * सन् १९३१ में उस समय के     * जनगणना आयुक्त (मी. जे. एच. हटन) ने     * पहली संपूर्ण भारत के     * अस्पृश्य_जातियों  की जनगणना की।     * और बताया कि ‘भारत में ११०८     * अस्पृश्य जातियांँ है।     * और वें सभी जातियांँ     * हिन्दू धर्म के बाहर* हैं।’     * इसलिए,     * इन जातियों को     * "बहिष्कृत जाति"* कहा गया है।     * उस समय के     * "प्रधानमंत्री "रैम्से मैक्डोनाल्ड"*     * ने देखा कि हिन्दू,मुसलमान,सिख,     * एंग्लो इंडियन की तरह     * 'बहिष्कृत जातियांँ'* भी     * एक *स्वतंत्र_वर्ग* है *_     * और इन सभी जातियों का     * हिन्दू धर्म में समाविष्ट नही है।_* ...

Health Tips

                       हेल्थ टिप्स *1.* प्रतिदिन 10 से 30 मिनट टहलने की आदत बनायें. चाहे समय ना हो तो घर मे ही टहले , टहलते समय चेहरे पर मुस्कराहट रखें.                *Secure Health* 🌟 *2.* प्रतिदिन कम से कम 10 मिनट चुप रहकर बैठें.                *Secure Health* 🌟 *3.* पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा पुस्तकें पढ़ें.                *Secure Health* 🌟 *4.* 70 साल की उम्र से अधिक आयु के बुजुर्गों और 6 साल से कम आयु के बच्चों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करें.                *Secure Health* 🌟 *5.* प्रतिदिन खूब पानी पियें.                *Secure Health* 🌟 *6.* प्रतिदिन कम से कम तीन बार  ये सोचे की मैने आज कुछ गलत तो नही किया.                *Secure Health* 🌟 *...

परिवर्तन

                        परिवर्तन झाड़ू छोड़ो कलम उठाओ, परिवर्तन आ जायेगा । शिक्षा को हथियार बनाओ, परिवर्तन आ जायेगा ।। दारू छोडो ज्ञान बढ़ाओ, परिवर्तन आ जायेगा । हर कीमत पर पढ़ो पढ़ाओ, परिवर्तन आ जायेगा ।। मनुवादी साधू सन्यासी, ढोंगी पाखंडी पंडे । जनम-जनम के दुश्मन है ये, मत थांमो इनके झंडे ।। इनको हमसे काम चाहिए, सन्डे हो या मंडे । इनके झांसे में ना आओ, परिवर्तन आ जायेगा ।। दलित अछूत के बच्चों को, कोई दुलार नहीं करता । दलित उज्जवल भविष्य, कोई स्वीकार नहीं करता ।। दलित महापुरुषो का भी, कोई सम्मान नहीं करता । इनके आगे सर ना झुकाओ, परिवर्तन आ जायेगा ।। कहने को तैतीस करोड़ देवता है, कोई नहीं अपना । कोई नहीं चाहता कि, दलित का सच हो सपना ।। सपना अपना सच करने को, खुद आगे आना होगा । बात यही सबको समझाओ, परिवर्तन आ जायेगा ।। मानवता के धर्म को मानो, कर्म को ही मानो पूजा । माता पिता से बढ़के जग में, देव नहीं कोई दूजा ।। भला चाहते हो तो ऊँची, करलो अपनी सीढ़ी को । संसद तक पहुँचाओ, आने वाली पीढ़ी को ।। खुद अपनी तुम राह बनाओ, प...